यूपी में कई पुलिस थानों पर बकाया ₹2 से ₹4 का टेलीफोन बिल, लोक अदालत पहुंची BSNL
मिर्ज़ापुर (यूपी) में 10 पुलिस थानों पर बीएसएनएल का कुल ₹248 का टेलीफोन/मोबाइल का बिल बकाया है जिसके लिए कंपनी ने राष्ट्रीय लोक अदालत का रुख किया है। इनमें एक थाने पर ₹2 और तीन थानों पर ₹4-₹4 की बकाया राशि भी शामिल है। बीएसएनल के एक अधिकारी के मुताबिक, यह बिल कई वर्षों से जमा नहीं किए गए हैं।