यूपी में कछुआ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़, STF ने 102 जीवित कछुओं के साथ शख्स को दबोचा
उत्तर प्रदेश के लखनऊ में शुक्रवार रात को यूपी एसटीएफ ने कछुओं की अंतरराष्ट्रीय तस्करी करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ कर एक सदस्य को गिरफ्तार किया। उसके पास से 102 जीवित कछुए, बाइक, मोबाइल, आधार कार्ड, पैन कार्ड और ₹1,770 नकद बरामद किए गए। एसटीएफ के मुताबिक, आरोपी कछुओं को बिहार और पश्चिम बंगाल भेजता था।