यूपी में कथित बीजेपी नेता के मैरिज होम में दलित किशोरी के साथ किया गया रेप
आगरा (यूपी) में एक कथित बीजेपी नेता के मैरिज होम में 16-वर्षीय दलित किशोरी के साथ रेप किए जाने का मामला सामने आया है। किशोरी के परिवार ने कथित बीजेपी नेता के भतीजे व ड्राइवर पर रेप का आरोप लगाया जिसके बाद पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। घटना से आक्रोशित लोगों ने थाने का घेराव किया।