यूपी में कब और कहां हुईं जानलेवा भगदड़ की बड़ी घटनाएं?
यूपी के हाथरस में सत्संग में हुई भगदड़ में मंगलवार को 100 से अधिक लोगों की मौत हो गई। 1954 में प्रयागराज में कुंभ मेला के दौरान भगदड़ में तकरीबन 800, प्रतापगढ़ के मनगढ़ आश्रम में हुई भगदड़ (2010) में 63, 10 फरवरी 2013 को अर्धकुंभ के दौरान प्रयागराज जंक्शन में मची भगदड़ में 36 लोगों की मौत हुई थी।