यूपी में करंट की चपेट में आई प्रतिमा विसर्जन के लिए जा रही ट्रैक्टर-ट्रॉली, 2 की मौत व 5 झुलसे
प्रतापगढ़ (उत्तर प्रदेश) में शनिवार को दुर्गा माता की प्रतिमा को विसर्जन के लिए ले जा रही एक ट्रैक्टर-ट्रॉली सड़क से गुज़र रहे हाईटेंशन तार की चपेट में आ गई जिससे 2 लोगों की मौत हो गई। बकौल पुलिस, घटना में 5 अन्य लोग झुलसे हैं जिनका इलाज जारी है। गौरतलब है कि ट्रॉली पर डीजे भी बज रहा था।