मौसम विभाग ने भारी बारिश को लेकर रविवार के लिए उत्तर प्रदेश के 2 ज़िलों में ऑरेंज जबकि 11 ज़िलों में येलो अलर्ट जारी किया है। लखीमपुर खीरी और बहराइच में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, सीतापुर, बाराबंकी, गोंडा, बलरामपुर और श्रावस्ती के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।