मौसम विभाग ने बताया है कि उत्तर प्रदेश में गुरुवार को कई ज़िलों में भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने श्रावस्ती, बलरामपुर, गोंडा, सिद्धार्थनगर, महराजगंज, गोरखपुर, देवरिया, कुशीनगर, बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, मिर्ज़ापुर, वाराणसी, चंदौली और सोनभद्र में भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। कई ज़िलों में येलो अलर्ट भी जारी किया गया है।