यूपी में कल किन ज़िलों में हो सकती है भारी बारिश?

मौसम विभाग ने बताया है कि उत्तर प्रदेश में रविवार को 6 ज़िलों में भारी बारिश होने की संभावना है। इन ज़िलों में बिजनौर, अमरोहा, रामपुर, पीलीभीत, मुरादाबाद और बरेली शामिल हैं। इसके अलावा मौसम विभाग ने सहारनपुर, मुज़फ्फरनगर, हापुड़, गाज़ियाबाद व गौतमबुद्ध नगर समेत कई ज़िलों में आकाशीय बिजली गिरने की आशंका जताई गई है।

Load More