यूपी में कल रात 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक जमा नहीं होगा बिजली बिल, न रिचार्ज होगा प्रीपेड मीटर

उत्तर प्रदेश में 3 अप्रैल को रात 10 बजे से 4 अप्रैल को दोपहर 2 बजे तक बिजली बिल भुगतान और प्रीपेड मीटर रिचार्ज सेवाएं बंद रहेंगी। यह रोक आईटी मेंटेनेंस और कॉन्फिगरेशन कार्य के चलते लागू की गई है। उपभोक्ताओं से अपील की गई है कि जिनके प्रीपेड मीटर में बैलेंस कम है, वे पहले से रिचार्ज करवा लें।

Load More