यूपी में कहासुनी के बाद सौतेले पिता ने चाकू मारकर की बेटी की हत्या, हुआ अरेस्ट
लखनऊ (उत्तर प्रदेश) में एक सौतेले पिता ने अपनी 19 वर्षीय बेटी की चाकू मारकर हत्या कर दी। पुलिस के मुताबिक, आरोपी की बेटी से किसी बात पर कहासुनी हुई थी जिसके बाद उसने बेटी पर हमला कर दिया। इस दौरान बेटी को बचाने की कोशिश कर रही महिला घायल हो गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।