यूपी में खेत में मिला 60 वर्षीय हिस्ट्रीशीटर का सड़ा-गला शव, कैंसर से था पीड़ित
सहारनपुर (उत्तर प्रदेश) में सुनील त्यागी नामक एक 60 वर्षीय हिस्ट्रीशीटर का सड़ा-गला शव मंगलवार को गन्ने के खेत से बरामद हुआ। लोगों ने बताया कि हिस्ट्रीशीटर कैंसर से पीड़ित था और करीब 2 महीने पहले हुई मां की मौत के बाद से वह तनाव में था। पुलिस के अनुसार, हिस्ट्रीशीटर के खिलाफ कई मुकदमे दर्ज थे।