यूपी में खुद को हिंदू बताकर महिला से शादी करने वाले युवक को हुई उम्रकैद
बरेली (यूपी) में एक कोर्ट ने एक युवक को अपनी पहचान छिपाकर और खुद को हिंदू बताकर महिला से शादी कर उसका रेप करने को लेकर उम्रकैद की सज़ा सुनाई है। युवक ने महिला पर इस्लाम धर्म अपनाने का दबाव भी बनाया था। जज ने सुनवाई के दौरान कहा कि यह 'लव जिहाद' का मामला है।