यूपी में खाद्य विभाग की टीम ने फैक्ट्री में छापेमारी कर ज़ब्त किया ₹60 लाख का नकली घी
लखनऊ (यूपी) में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने एक फैक्ट्री में छापेमारी कर 10,271 किलोग्राम नकली घी ज़ब्त किया है जिसकी कीमत ₹60 लाख आंकी गई है। टीम ने जांच में पाया कि फैक्ट्री का मालिक ब्रैंडेड कंपनियों का एक्सपायरी घी खरीदकर उसमें मिलावट कर जयंतिका, रघुनंदन और मारुति नंदन ब्रांड नाम से री-पैकेजिंग कर घी बेच रहा था।