यूपी में खाली करने 2 घंटे बाद ही गिरा 90 साल पुराना मकान, परिवार बोला- देवी मां ने दिया था संकेत
कानपुर (यूपी) में सोमवार रात 90-साल पुराने मकान का एक हिस्सा भरभराकर गिर गया। घटना से करीब 2-घंटे पहले ही परिवार ने मकान खाली कर दिया था। परिवार की एक वृद्धा ने दावा किया कि मकान के निचले हिस्से में बने मंदिर में सोमवार शाम पूजा के दौरान उन्हें लगा कि 'देवी मां' मकान खाली करने को कह रही हैं।