यूपी में खुले नाले में गिरा युवक, सफाई के बाद नगर निगम ने नहीं लगाया था ढक्कन
बरेली (यूपी) में मंगलवार रात एक युवक खुले नाले में गिर गया और उसका अबतक पता नहीं लग सका है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, होली से पहले सफाई के दौरान नगर निगम ने स्लैब हटाया था, जिसके बाद से नाला खुला था। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज देखकर कहा कि युवक की हालत देखकर ऐसा लगा कि वह नशे में था।