यूपी में गैंगरेप के बाद दलित युवती की हत्या पर बवाल, परिजन बोले- अंडरगारमेंट्स फटे हुए थे
प्रतापगढ़ (यूपी) में प्राइवेट अस्पताल की दलित कर्मचारी की कथित तौर पर गैंगरेप के बाद हत्या होने पर विरोध प्रदर्शन हुआ है। पुलिस ने लाठीचार्ज किया तो भीड़ ने पथराव किया जिसमें सीओ समेत 11 पुलिसकर्मी घायल हुए। परिजन के मुताबिक, युवती के अंडरगारमेंट्स फटे हुए थे। रेप-हत्या को लेकर अस्पताल संचालक समेत 5 लोगों पर केस दर्ज हुआ है।