यूपी में गांव के बच्चों से हुई हिरण की दोस्ती, आवाज़ देने पर दौड़कर आता है मिलने
संभल (उत्तर प्रदेश) के एक गांव के बच्चों की दोस्ती एक दुर्लभ प्रजाति के हिरण से हो गई है और कहा जाता है कि उनके आवाज़ देने पर वह दौड़ते हुए उनके पास आता है। दरअसल, 3 माह पहले हिरण भटकते हुए एक घर में घुसा था जिसके बाद गांव वाले अन्य जानवरों से उसे बचाते आ रहे हैं।