यूपी में गंगा नहाने जा रहे श्रद्धालुओं से भरी डबल डेकर बस पलटी, कई घायलों की हालत नाज़ुक
हाथरस (उत्तर प्रदेश) में रविवार तड़के गंगा नहाने जा रहे श्रद्धालुओं से भरी डबल डेकर बस पलट गई जिसमें करीब 14 यात्री घायल हो गए। कई घायलों की हालत नाज़ुक बताई जा रही है व सभी अस्पताल में भर्ती हैं। बस में करीब 50 यात्री सवार थे और रिपोर्ट्स के मुताबिक, चालक को झपकी आने के चलते यह हादसा हुआ।