यूपी में गंगा में डूबे स्वास्थ्य विभाग के डिप्टी डायरेक्टर का 9 दिन बाद मिला शव
कानपुर (उत्तर प्रदेश) में 31 अगस्त को नहाते समय गंगा नदी में डूबे स्वास्थ्य विभाग के डिप्टी डायरेक्टर आदित्यवर्धन गौरव (45) का शव रविवार रात गंगा बैराज के गेट नंबर-1 पर फंसा मिला। आदित्यवर्धन के दोस्त संतोष पटेल ने शव की शिनाख्त की है। बकौल रिपोर्ट्स, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और पीएससी के करीब 200 जवान सर्च ऑपरेशन चला रहे थे।