यूपी में गुटखा थूकते वक्त मकान की दूसरी मंज़िल से गिरा शख्स, हुई मौत
कानपुर (उत्तर प्रदेश) में शुक्रवार देर रात एक 21 वर्षीय शख्स की मकान की दूसरी मंज़िल से नीचे गिरकर मौत होने का मामला सामने आया है। मृतक के पिता के मुताबिक, बिजली कटने की वजह से शख्स दूसरी मंजिल स्थित कमरे में सोने गया था और वहां बालकनी से गुटखा थूकते वक्त संतुलन खोने से नीचे गिर गया।