यूपी में गोमती नदी में नहाने गए 10 से 13 वर्षीय तीन लड़कों की डूबने से हुई मौत
सुलतानपुर (उत्तर प्रदेश) में गोमती नदी में नहाने के लिए गए 3 लड़कों की गहरे पानी में डूबने से मौत हो गई है। पुलिस के अनुसार, तीनों लड़कों की शिनाख्त 10 वर्षीय आबिद, 12 वर्षीय फरहान और 13 वर्षीय हसनैन के रूप में हुई है। अयोध्या से आई एसडीआरएफ की टीम ने शुक्रवार को तीनों लड़कों के शव बरामद किए।