सीतापुर (यूपी) से एसटीएफ ने एक फर्ज़ी कर्नल को गिरफ्तार किया है। एसटीएफ के अनुसार, आरोपी ने लखनऊ की 2 लड़कियों को सेना में भर्ती कराने का झांसा दिया था और ₹4 लाख लेकर उन्हें फर्ज़ी जॉइनिंग लेटर दे दिया था। बकौल एसटीएफ, आरोपी 2019 से 2022 तक सेना में कार्यरत था और उसे 2022 में निकाल दिया गया था।