यूपी में गोली मारकर की गई टेम्पो स्टैंड संचालक की हत्या, सीसीटीवी फुटेज आया सामने
कानपुर (उत्तर प्रदेश) में शुक्रवार सुबह एक शख्स ने एक टेम्पो स्टैंड संचालक (55) की भरे बाज़ार में गोली मारकर हत्या कर दी जिसका सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। डीसीपी रविंद्र कुमार ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज में आरोपी का चेहरा साफ नज़र रहा है और उसकी पहचान कराई जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।"