यूपी में गड्ढा खोदकर नष्ट किया गया 4800 किलो सिंथेटिक पनीर, ड्रमों में भरकर लाया गया था
लखनऊ (उत्तर प्रदेश) में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने एक गहरा गड्ढा खोदकर करीब 4800 किलोग्राम सिंथेटिक पनीर नष्ट किया है। सहायक आयुक्त खाद्य विजय प्रताप सिंह ने बताया कि यह पनीर खाने योग्य नहीं था जिसे नमूने लेने के बाद नष्ट कर दिया गया है। मथुरा से ड्रमों में भरकर लाया गया यह पनीर लखनऊ में खपाया जाने वाला था।