यूपी में गन्ने के खेत में मिला लापता 60 वर्षीय कांवड़िए का कंकाल, जुलाई से था लापता
मुज़फ्फरनगर (यूपी) में लापता सतीश त्यागी नामक एक 60 वर्षीय कांवड़िए का कंकाल गन्ने के खेत में मिला है। पुलिस ने बताया कि छतरपुर (दिल्ली) निवासी सतीश 30 जुलाई से लापता था और वह अपने साथी कांवड़ियों संग हरिद्वार से दिल्ली लौट रहा था। मृतक के परिजन के मुताबिक, आखिरी बार दिल्ली-हरिद्वार एनएच पर उसकी मौजूदगी का पता चला था।