यूपी में गली में घूमता दिखा मगरमच्छ, वीडियो में बचकर भागते दिखे लोग
बिजनौर (उत्तर प्रदेश) का एक वीडियो ऑनलाइन वायरल हुआ है जिसमें एक मगरमच्छ गली में घूमता हुआ दिख रहा है। सामने आए वीडियो में लोग मगरमच्छ से बचकर भागते हुए नज़र आ रहे हैं। सूचना पर मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने मगरमच्छ को रेस्क्यू कर लिया है और सुरक्षित स्थान पर छोड़ने के लिए ले गई है।