यूपी में घर के पास खेल रही डेढ़ वर्षीय बच्ची को एसयूवी ने मारी टक्कर, सिर कुचलने से हुई मौत
लखनऊ (यूपी) में गुरुवार को घर के पास खेल रही एक डेढ़ वर्षीय बच्ची को एसयूवी ने टक्कर मार दी और अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बच्ची गाड़ी के अगले पहिए के नीचे आ गई थी और चीख सुनकर ड्राइवर ने गाड़ी बैक की जिससे पहिया उसके सिर पर चढ़ गया।