यूपी में घर के बाहर से गायब हुई 4 साल की बच्ची का पड़ोसी के घर में बोरे में मिला शव
बरेली (यूपी) में 4 साल की बच्ची अपने घर के बाहर खेलते समय लापता हो गई थी जिसके बाद पुलिस ने छानबीन कर करीब 2 घंटे में बच्ची का शव पड़ोस के घर से बोरे में बरामद किया। पुलिस ने महिला समेत दो लोगों को हिरासत में लिया है। वहीं, बच्ची के परिजन ने हत्या की आशंका जताई है।