यूपी में चीख रही पत्नी के सामने पुलिसकर्मी ने सरकारी क्वॉर्टर में की आत्महत्या
उत्तर प्रदेश के लखनऊ में रविवार को एक पुलिसकर्मी ने अपने सरकारी क्वॉर्टर में पत्नी से झगड़ा होने के बाद पंखे के हुक से दुपट्टा बांधकर आत्महत्या कर ली। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुलिसकर्मी ने अपनी पत्नी को कमरे में बंद कर दिया था और पत्नी ने कमरे की खिड़की से पुलिसकर्मी को लटका देखा तो ज़ोर-ज़ोर से चीखने-चिल्लाने लगी।