यूपी में चाचा-चाची ने अपने 2 भतीजों को तीसरी मंज़िल से नीचे फेंका, एक की हुई मौत
कानपुर (यूपी) में एक शख्स और उसकी पत्नी ने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर अपने दो भतीजों को तीसरी मंज़िल से कथित तौर पर धक्का दे दिया जिससे एक भतीजे की मौत हो गई जबकि दूसरा घायल है। परिवार के सदस्यों ने बताया कि संपत्ति विवाद में घटना को अंजाम दिया गया। मामले में हत्या का केस दर्ज हुआ है।