यूपी में चोरों ने स्कूल का ताला तोड़कर मिड-डे मील का गैस सिलिंडर किया चोरी, खेत में छिपाया

बाराबंकी (यूपी) में चोरों ने प्राथमिक विद्यालय का ताला तोड़कर मिड-डे मील का गैस सिलिंडर चोरी कर लिया और सरसों के खेत में छिपा दिया। प्रधान प्रतिनिधि ने एक शख्स को खेत में सिलिंडर छिपाकर भागते देखा और जांच में स्कूल के किचन का ताला टूटा हुआ मिला। पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में ले लिया है।

Load More