यूपी में चलती ट्रेन में चढ़ने के दौरान गिरा दंपति, आरपीएफकर्मी ने चंद सेकेंड में बचाई जान
प्रयागराज (यूपी) में गुरुवार को एक आरपीएफ हेड कॉन्स्टेबल की मुस्तैदी से एक दंपति ट्रेन की चपेट में आने से बाल-बाल बच गया। प्रयागराज जंक्शन स्टेशन पर पति-पत्नी चलती हुई कालिंदी एक्सप्रेस में चढ़ने के दौरान गिर पड़े और प्लैटफॉर्म और ट्रेन के बीच घिसटते चले गए। वहां मौजूद आरपीएफकर्मी और लोगों ने दोनों को चंद सेकेंड में बचा लिया।