यूपी में चलती रोडवेज बस में अचानक बेहोश हुआ चालक, बस सात फीट गहरे खेत में उतरी

गोवर्धन से जयपुर जा रही रोडवेज बस रविवार शाम नारायणा कट के पास अचानक बेकाबू होकर करीब सात फीट गहरे खेत में उतर गई। बस में करीब 30 यात्री सवार थे। चलती बस में ड्राइवर की तबीयत बिगड़ने से वह बेहोश हो गया था। ग्रामीणों ने यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला। हादसे में कोई गंभीर घायल नहीं हुआ है।

Load More