यूपी में ज़िंदा समाधि लेने की ज़िद में 10 घंटे तक गड्ढे में बैठे रहे महंत, अधिकारियों ने मनाया
बाराबंकी (यूपी) स्थित श्रीराम जानकी मठ के महंत मुकुंदपुरी मंगलवार को ज़िंदा समाधि लेने का एलान कर करीब 10-घंटे तक गड्ढे में बैठे रहे। जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे एसडीएम, सीओ व पुलिस अधिकारियों के काफी देर तक समझाने पर वह समाधि स्थल से उठे। बकौल रिपोर्ट्स, विवाद का कारण मठ की करोड़ों की ज़मीन बताई जा रही है।