यूपी में जांच के लिए जा रही थी गर्भवती महिला, कार में लगी आग तो पति संग कूदकर बचाई जान
लखनऊ (यूपी) में सोमवार को चलती कार में आग लग गई जिसमें कार जलकर खाक हो गई। कार में सुधीर अग्रवाल नामक शख्स और उसकी गर्भवती पत्नी बैठी थी जिन्होंने कार से कूदकर जान बचाई। बकौल सुधीर, वह शाम करीब 4 बजे पत्नी को लेकर डायग्नोस्टिक सेंटर जा रहे थे और रास्ते में उन्होंने कार से धुआं निकलते देखा था।