यूपी में जुआ खेलते पकड़े गए युवक की पुलिस हिरासत में हुई मौत, पुलिस पर लगा पिटाई का आरोप
लखनऊ (यूपी) में शुक्रवार रात जुआ खेलने के अड्डे से गिरफ्तार किए गए एक 24-वर्षीय युवक की पुलिस हिरासत में मौत हो गई। मृतक के परिवार ने पुलिस पर उसे पीट-पीटकर मार डालने का आरोप लगाया है। पुलिस के मुताबिक, थाने ले जाते समय युवक की हालत बिगड़ गई और अस्पताल ले जाने पर उसे मृत घोषित कर दिया गया।