यूपी में जेई भर्ती में पदों की संख्या बढ़ाई गई, दोबारा शुरू हुए आवेदन
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएसएससी) ने जूनियर इंजीनियर (सिविल) के लिए होने वाली भर्ती में पदों की संख्या बढ़ा दी है। आयोग अब जेई के 4,612 पदों पर भर्ती करेगा और इसके लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 28 जून है। गौरतलब है, इससे पहले 4,376 पदों के लिए आवेदन मांगे गए थे।