यूपी में जादू-टोना करने के शक में महिला की पिटाई कर काटे गए बाल, पिलाया गया पेशाब

ग्रेटर नोएडा (उत्तर प्रदेश) में रहने वाली एक महिला ने एक ठेकेदार और उसकी पत्नी व बेटी पर पिटाई कर बाल काटने व पेशाब पिलाने का आरोप लगाया है। पीड़िता के मुताबिक, ठेकेदार की बेटी बीमार रहती है और उसे शक था कि उसने कोई जादू-टोना कर रखा है। वहीं, पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

Load More