यूपी में जानलेवा हमला करने के 34 साल पुराने केस में पूर्व विधायक को हुई 7 साल की जेल
अंबेडकरनगर (उत्तर प्रदेश) में कोर्ट ने 34 साल पुराने एक मामले में पूर्व विधायक पवन पांडेय को सात साल की सश्रम कारावास की सज़ा सुनाई है। पांडेय को पूर्व ब्लॉक प्रमुख दिवंगत अनिल सिंह के ऊपर जानलेवा हमला करने को लेकर यह सज़ा मिली है। गौरतलब है, ज़मीन के फर्ज़ीवाड़ा मामले में पवन पांडेय पहले से जेल में बंद हैं।