यूपी में जिम ट्रेनर ने खुद को रॉ एजेंट बताकर NRI महिला का किया रेप, FIR दर्ज
आगरा (यूपी) में एक जिम ट्रेनर द्वारा रॉ एजेंट बनकर डेटिंग ऐप के ज़रिए दोस्ती कर भारतीय मूल की कनाडाई महिला से रेप किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत मिलने पर एफआईआर दर्ज कर ली है। बकौल महिला, आरोपी ने होटल में उसका रेप किया और खुद को पुलिस अधिकारी बताने वाले एक दोस्त से मिलवाया।