यूपी में ज़मीन विवाद को लेकर बेटों ने मिलकर की पिता की हत्या
सुल्तानपुर (यूपी) में मंगलवार को ज़मीन से जुड़े विवाद को लेकर तीन युवकों ने मिलकर अपने पिता की कथित तौर पर हत्या कर दी। बकौल पुलिस, मंगलवार सुबह टहलने के बाद अब्दुल हमीद घर वापस आ रहे थे उस दौरान उनके बेटों ने उनपर धारदार हथियार से हमला किया जिसके बाद वह तड़पकर गिर गए और उनकी मौत हो गई।