यूपी में ज़मानत पर जेल से छूटे फायरिंग के आरोपी ने 100 गाड़ियों के साथ निकाला जुलूस

उत्तर प्रदेश के झांसी में बीते दिनों ज़मानत पर जेल से छूटे फायरिंग के एक आरोपी ने अपने साथियों संग हूटर बजाते हुए करीब 100-गाड़ियों के साथ जुलूस निकाला है। सामने आए एक वीडियो में आरोपी गाड़ी की छत पर बैठकर समर्थकों का अभिवादन करता नज़र आया। पुलिस ने मामले में 40-50 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

Load More