यूपी में जेल में गंभीर रोग से जूझ रहे बंदियों की रिहाई होगी आसान, सीएम ने दिए निर्देश
'हिन्दुस्तान' की रिपोर्ट के मुताबिक, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समीक्षा बैठक में गंभीर बीमारी से पीड़ित कैदियों की समयपूर्व रिहाई से संबंधित नियमों को और ज़्यादा सरल, स्पष्ट और मानवीय दृष्टिकोण से परिभाषित करने की ज़रूरत पर ज़ोर दिया है। बकौल मुख्यमंत्री, पात्र बंदियों की रिहाई स्वतः विचाराधीन होनी चाहिए और इसके लिए उन्हें अलग से आवेदन न करना पड़े।