यूपी में जन्मदिन पार्टी में आमंत्रित नहीं करने पर युवक ने की बुज़ुर्ग महिला की हत्या
महोबा (यूपी) में एक बुज़ुर्ग महिला की पड़ोस में रहने वाले शख्स ने कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, महिला के परिजन ने आरोपी को घर में हुए शिव पूजन और जन्मदिन पार्टी के लिए उसे आमंत्रित नहीं किया था। बकौल रिपोर्ट्स, महिला कूड़ा फेंकने बाहर निकलीं थी तभी आरोपी ने घटना को अंजाम दिया।