यूपी में झूले में फंसी बच्ची की चोटी, सिर से खाल समेत उखड़े बाल
उत्तर प्रदेश के शामली ज़िले में झूले में झूलते समय एक बच्ची की चोटी झूले की सपट में फंस गई और एक ही पल में बच्ची के सिर के बाल खाल समेत उखड़ गए। लहूलुहान हुई बच्ची को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने झूला संचालक को हिरासत में लिया है।