यूपी में ट्रेन में पुलिस इंस्पेक्टर को पड़ी मिली 50 ग्राम सोने की चेन, यात्री को ढूंढकर लौटाया
यूपी के पुलिसकर्मी सचिन कौशिक ने X पर बताया है कि इंदौर-अमृतसर ट्रेन में सफर के दौरान एसटीएफ आगरा यूनिट के इंस्पेक्टर यतींद्र शर्मा को ट्रेन में वॉशरूम के बाहर करीब 50 ग्राम सोने की चेन पड़ी मिली थी। बकौल कौशिक, यतींद्र ने टीटीई की मदद से दूसरे डिब्बे में बैठे चेन के मालिक को ढूंढकर उन्हें चेन वापस लौटाई।