पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्टेशन (उत्तर प्रदेश) पर सुविधा एक्सप्रेस में बुधवार को एक फर्ज़ी टीटीई को पकड़ा गया जो यात्रियों से जुर्माने के नाम पर पैसे वसूल रहा था। टिकट बुक व आईडी के साथ पकड़े गए फर्ज़ी टीटीई के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जीआरपी प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी एमबीए पास है।