यूपी में ट्रक में काजू के छिलके के नीचे छिपाया गया था 300 किलो से ज़्यादा गांजा, पुलिस ने पकड़ा
झांसी (उत्तर प्रदेश) में पुलिस ने एक ट्रक से 311 किलोग्राम गांजा बरामद कर मौके से तस्कर को गिरफ्तार किया जबकि उसका एक साथी फरार हो गया है। गांजे की अनुमानित कीमत ₹1 करोड़ है। ट्रक में लदे काजू के छिलके के नीचे गांजे के पैकेट छिपाए गए थे। ट्रक को ओडिशा से पंजाब ले जाया जा रहा था।