यूपी में टेस्ट ड्राइव के बहाने कार ले भागे पति-पत्नी, हुए गिरफ्तार

गाज़ियाबाद (उत्तर प्रदेश) में टेस्ट ड्राइव के बहाने कार ले भागे पति-पत्नी को गिरफ्तार किया गया है। दंपति के खिलाफ 25 जुलाई को संजय तोमर नामक शख्स ने कार चोरी का केस दर्ज करवाया था। आरोपियों के पास से कार ज़ब्त हो गई है और पता चला है कि दोनों पहले भी ऐसी कई वारदात को अंजाम दे चुके हैं।

Load More