यूपी में टक्कर मारकर भाग रहे कार चालक ने रोकने की कोशिश कर रहे शख्स को रौंदा, हुई मौत
कानपुर (यूपी) में रविवार को टक्कर मारकर भाग रहे कार चालक को रोकने की कोशिश करने पर चालक ने भोला तिवारी नामक सिंचाई विभाग के कर्मी को रौंद दिया जिसके बाद उसकी मौत हो गई है। वहीं, पुलिस ने कार चालक को उन्नाव से गिरफ्तार कर लिया है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, घटना के वक्त कार चालक नशे में था।